SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    राजस्थान में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश:तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी, जानें- कैसा रहेगा मौसम

    1 day ago

    राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग ​वेदर सिस्टम की संभावना जताई है। हालांकि, आज मौसम साफ रह सकता है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं, दोपहर में कोटा, बारां, अजमेर समेत अन्य जिलों में बारिश हुई। कोटा में दिन में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। जबकि झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी के एरिया में बादल छाए और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। जयपुर में पारा 3 डिग्री तक लुढ़का जयपुर में सोमवार को सुबह गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। जयपुर शहर में 8MM, शाहपुरा में 5 और जालसू में 1MM पानी बरसा। इसके बाद दिन में भी जयपुर में हल्के बादल छाए रहे, जिससे यहां तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों में गर्मी से राहत पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, गंगानगर के एरिया में 22 मार्च को हुई बारिश के बाद सोमवार को तापमान सामान्य रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। जबकि बीकानेर में 33, चूरू में 32.4, जैसलमेर में 33.4, जोधपुर में 34.3, गंगानगर में 32.5 और उदयपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों के अधिकांश शहरों में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे यहां लोगों को गर्मी से राहत रही। अब आगे क्या? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 24 और 25 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 29 से 31 मार्च के दौरान सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे:अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं, बॉडी को पोटली में बांधकर ले जाया गया
    Next Article
    अजमेर में बस से सरकारी कर्मचारी का बैग चोरी:लेपटॉप और 10 हजार कैश रखा था, सीसीटीवी में दिखा चोर

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment