SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    अजमेर में बस से सरकारी कर्मचारी का बैग चोरी:लेपटॉप और 10 हजार कैश रखा था, सीसीटीवी में दिखा चोर

    1 day ago

    अजमेर में वरिष्ठ सहायक का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर के द्वारा बस से बैग चोरी कर लिया गया। बैग में लैपटॉप, 10 हजार नगदी सहित अन्य सामान था। अभय कमांड में लगे सीसीटीवी में चोर बैग चोरी कर फरार होता दिखाई दे रहा है। वरिष्ठ सहायक की ओर से सिविल लाइन थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ सहायक राहुल गहनोलिया ने बताया कि वह पीसांगन में कार्यरत है। वह अपने ऑफिस से निजी काम से जयपुर जा रहा था। बस अजमेर रोडवेज बस स्टैंड पर रुकी हुई थी। तभी वह कुछ देर के लिए नाश्ता करने के लिए बस से नीचे उतर गया। वरिष्ठ सहायक ने बताया कि जब वापस अपनी सीट पर आया तो उसका बैग गायब था। बैग में लैपटॉप, चार्जर, 10 हजार नगदी, दस्तावेज सहित अन्य सामान था। उसके लैपटॉप में राजकीय व व्यक्तिगत गोपनीय दस्तावेज भी हो सकते हैं। जब उसने अभय कमांड का सीसीटीवी चेक किया तो उसे बैग चोरी कर फरार होता दिखाई दे रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। होटल से ऐसी के पाइप हुए चोरी गंज थाना क्षेत्र के फवारा सर्कल स्थित मेरवाड़ा स्टेट होटल से ऐसी के पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। करीब 2 से 3 बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरी हुए माल की कीमत लाखों रुपए है। मामले में मैनेजर विर्मल सिंह की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। गंज थाना पुलिस जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश:तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी, जानें- कैसा रहेगा मौसम
    Next Article
    जयपुर में टूटी सड़क और जाम नालियों से जनता परेशान:भास्कर समाधान पर आ रही शिकायतें, दो जगह सफाई और सीवर लाइन दुरुस्त

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment