SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    किराना व्यापारी की हत्या, हाईवे पर शव के टुकड़े बिखरे:अनगिनत गाड़ियां कुचलती हुईं निकलीं, बॉडी को पोटली में बांधकर ले जाया गया

    1 day ago

    बाइक सवार किराना व्यापारी की हत्या कर शव ब्यावर-पिंडवाड़ा नेशनल हाईवे-162 पर फेंक दिया गया। उसके ऊपर से अनगिनत गाड़ियां गुजर गईं, जिससे बॉडी के टुकड़े पूरी सड़क पर बिखर गए। एक-एक टुकड़े को पोटली में इकट्‌ठा कर पुलिस मॉर्च्युरी लेकर गई। घटना पाली के सदर थाना क्षेत्र में रामासिया के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है। किराना व्यापारी प्रॉपर्टी का काम भी करते थे। उनकी बाइक सड़क किनारे सुरक्षित मिली है। परिवार वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में रिपोर्ट दी है। किराना का सामान लेने निकले थे सदर थाना SHO कपूराराम - मंडिया रोड स्थित बाबा रामदेव कॉलोनी के रहने वाले वजाराम (48) घर पर किराना स्टोर चलाने के साथ प्रॉपर्टी का काम करते थे। परिजनों ने शव की हालत और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। पूर्व पार्षद प्रकाश चौहान ने बताया- 23 मार्च की शाम करीब 5 बजे वजाराम किसी परिचित के साथ प्लॉट की रजिस्ट्री के सिलसिले में बाहर गए थे। जाते-जाते उन्होंने घर वालों को यह भी कहा था कि दुकान के लिए किराना का सामान भी लाना है। रजिस्ट्री ऑफिस में मिली लास्ट लोकेशन शाम 6 बजे रजिस्ट्रार ऑफिस में उनकी लास्ट लोकेशन मिली है। लोगों ने उनको वहां देखा भी था। सुबह पुलिस ने परिवार वालों को हाईवे पर शव मिलने की जानकारी दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे तो शव सड़क पर चिपका हुआ था। कई वाहन बॉडी के ऊपर से गुजर चुके थे। उनकी बाइक साइड में सही सलामत खड़ी थी। रजिस्ट्रार ऑफिस से हाईवे पर कैसे पहुंचे, इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। आरोप है कि किसी रंजिश के चलते वजाराम का मर्डर कर उनके शव को हाईवे पर लाकर फेंका गया है। आधार कार्ड से हुई पहचान सदर थाना SHO कपूराराम ने बताया- हाईवे किनारे बाइक खड़ी मिली है। सड़क पर बॉडी के कई हिस्से अलग-अलग जगह पड़े थे। आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। लास्ट लोकेशन (रजिस्ट्रार ऑफिस) से करीब 4 किलोमीटर दूर हाईवे पर किराना व्यापारी की बॉडी मिली है। यह उनके घर जाने वाले रूट से अलग है। घर से ये दूरी मात्र दो किलोमीटर की है। परिजनों ने शव लेने से इनकार किया हादसे की सूचना के बाद पाली के बांगड़ जिला हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया। सीओ ग्रामीण अमर सिंह रत्नू और सदर थाना SHO कपूराराम ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। परंतु लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। परिजन हत्या का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सदर थाना SHO कपूराराम ने बताया- पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किराना व्यापारी के साथ आखिरी बार कौन था। वह हाईवे तक कैसे पहुंचे। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदलेगा:13 अप्रैल से सुबह 8 बजे से लगेगी कोर्ट, ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी
    Next Article
    राजस्थान में मार्च के आखिरी तक जारी रहेगी बारिश:तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ी, जानें- कैसा रहेगा मौसम

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment