SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    राजस्थान- ग्रामीण LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ा फैसला:25 दिन बाद ही करवा सकेंगे नई बुकिंग, कंपनियों ने 45 दिन वाला ब्लॉक हटाया

    1 day ago

    राजस्थान में अब ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता घरेलू सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन बाद ही करा सकेंगे। करीब 10 दिन पहले कंपनियों ने रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए बुकिंग अवधि को बढ़ाकर 45 दिन किया था। संचालकों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में उपयोग कम होने के कारण सिलेंडर की बुकिंग सामान्यत: भी एक माह या उससे ज्यादा के अंतराल में आती है। टाइम बढ़ने से डिलीवरी का समय और ज्यादा बढ़ गया था। वहीं, शहरी क्षेत्रों में बुकिंग 25 दिन बाद ही हो रही है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। अचानक बढ़ गई थी डिमांड केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 12 दिन पहले संसद में ग्रामीण इलाकों में सिलेंडर बुकिंग टाइम बढ़ाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को एक सिलेंडर लेने के बाद अगला सिलेंडर 45 दिन बाद ही मिलेगा। यानी दो सिलेंडरों के बीच अब कम से कम 45 दिन का अंतर रखना जरूरी होगा। इसके बाद से राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में लोगों को परेशानी हो रही थी। सर्वर में खराबी की अब भी शिकायतें गैस किल्लत के चलते बढ़ी पैनिक बुकिंग के कारण तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के सर्वर में आए दिन दिक्कत आ रही है। कभी बुकिंग नहीं हो रही तो कभी बुकिंग के बाद मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नहीं मिल रहा। इस कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ शहरी क्षेत्र की एजेंसियों पर अब भी उपभोक्ताओं की भीड़ बुकिंग करवाने को लेकर देखने को मिल रही है। कॉमर्शियल केवल 20 फीसदी सप्लाई प्रदेश में अब भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी है। दूसरी प्रायोरिटी के सेक्टर वाले व्यापारियों (ढाबा, होटल, रेस्टोरेंट या अन्य ईकाइ संचालक) को अब भी एक माह की कुल खपत का 20 फीसदी ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इसके लिए भी एजेंसियों को लिखित में कंपनियों को बताना पड़ रहा है कि किस उपभोक्ता को कितने कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई किए है। …. अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें। …. LPG से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… उदयपुर में सबसे महंगा मिलेगा घरेलू सिलेंडर:बुकिंग नियमों में भी बड़ा बदलाव; जानें आपके शहर में कितनी है कीमत घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज से महंगा हो गया है। तेल कंपनियों ने घरेलू सिलेंडर की कीमत 60 और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 114 रुपए बढ़ाई है। नई रेट्स के मुताबिक राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडर सबसे महंगा उदयपुर में मिलेगा। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्या मदेरणा बोलीं- बाजरा बनना चाहूंगी:मंत्रीजी के सामने ट्रांसफर में भ्रष्टाचार की खोल दी पोल; ठेकेदार-JEN फंसे 'गड्‌ढे में'
    Next Article
    बुजुर्ग महिला का मर्डर, गला और दोनों पैर काटे:आधी रात घर में घुसे थे हत्यारे, क्या थी बेरहमी से हत्या की वजह

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment