SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    पेट्रोल खत्म होने की अफवाह पर पंपों पर भीड़:बीकानेर में उधार बंद की वजह से पंप बंद; दावा- अगले तीन महीने का स्टॉक

    1 day ago

    राजस्थान में कल रात पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलते ही कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ लग गई। लोग घबरा के पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंचने लगे, जिससे गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। हालांकि, मंगलवार सुबह तक स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। लेकिन बांसवाड़ा में सुबह भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखने को मिली। दरअसल, बीकानेर में एचपीसीएल के एरिया मैनेजर राशिम नकाडे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमत बढ़ने के कारण आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल ने डीलर्स को उधार पर पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया है। सप्लाई आने में हो रही देरी, पेट्रोल खत्म नहीं हुआ राशिम नकाडे बोले- अब उधार की जगह पहले से पैसा जमा (एडवांस) कराने की व्यवस्था कर दी गई है। एडवांस की वजह से कुछ पेट्रोल पंप संचालक एडवांस भुगतान नहीं कर पाने के कारण समय पर ईंधन मंगाने में दिक्कत का सामना कर रहे हैं, और सप्लाई आने में थोड़ी देरी हो रही है। इसी कारण कुछ जगहों पर भ्रम की स्थिति बन गई थी और लोगों में घबराहट फैल गई थी। पेट्रोल खत्म नहीं हुआ है, यह सिर्फ अफवाह थी, इसलिए घबराए नहीं। प्रशासन ने दावा किया है कि पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। अगले तीन महीनों के लिए पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी तरह की कोई कमी नहीं है। बांसवाड़ा में आज भी भीड़ मंगलवार सुबह तक स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन बांसवाड़ा के कस्टम रोड स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह करीब साढ़े 11 बजे पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। बांसवाड़ा के डीएसओ ने बताया कि जिले में ईंधन की सप्लाई सही चल रही है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। फोटोज में देखें… कई पंप समय से पहले बंद हुए कल रात नत्थूसर गेट के आगे नीलकंठ पेट्रोल पंप समय से पहले बंद हो गया था। मुरलीधर व्यास नगर स्थित पंप पर ज्यादा भीड़ होने से पुलिस बुलानी पड़ी और बाद में इसे भी बंद कर दिया गया था। जस्सूसर गेट स्थित सारण पेट्रोल पंप और हेड पोस्ट ऑफिस के पास का पंप भी रात में बंद रहे। वहीं जैसलमेर रोड स्थित डूडी पेट्रोल पंप पर रात 12 बजे के बाद भी पेट्रोल दिया जाता रहा था, जहां कतार नेशनल हाईवे तक पहुंच गई थी। प्रशासन ने कहा, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जारी जिले में डीजल एवं पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है, पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने भी आमजन से अपील करते हुए कहा है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा बिना आवश्यकता के ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें। प्रशासन स्थिति पर सतत निगरानी रख रहा है। जिला रसद अधिकारी (डीएसओ) श्री नरेश शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 35 तथा पूरे जिले में लगभग 250 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं, जहां नियमित रूप से डीजल एवं पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में पेट्रोल-डीजल का कितना स्टॉक?:क्यों पंप पर लगी लाइनें और लड़ने लगे लोग; एक्सपर्ट से जानें- क्या है अफवाह और वास्तविक स्थिति
    Next Article
    राजस्थान हाईकोर्ट व अधीनस्थ अदालतों का समय बदलेगा:13 अप्रैल से सुबह 8 बजे से लगेगी कोर्ट, ग्रीष्मकालीन शेड्यूल जारी

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment