SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    सेंसेक्स 245 अंक गिरकर 83,383 पर बंद:निफ्टी भी 67 अंक लुढ़का; ऑटो और IT शेयर्स में बिकवाली रही

    4 days ago

    शेयर बाजार में आज यानी 14 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 245 अंक की गिरावट के साथ 83,383 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 67 अंक की गिरावट रही। ये 25,666 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त रही। आज ऑटो, FMCG और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल और सरकारी बैंकों के शेयर्स में बढ़त रही। ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार अमागी मीडिया लैब्स के IPO का आज दूसरा दिन अमागी मीडिया लैब्स के IPO का आज दूसरा दिल है। इस IPO में 16 जनवरी तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी इसके जरिए 1,788.62 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹343 से ₹361 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 41 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹14,801 निवेश करने होंगे। विदेशी निवेशकों ने ₹1,499 करोड़ के शेयर बेचे कल बाजार में गिरावट रही शेयर बाजार में 13 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,628 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही। ये 25,732 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी रही। फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल, IT और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंफोसिस का मुनाफा तीसरी तिमाही में 2% घटा:यह ₹6,654 करोड़ रहा, रेवेन्यू 9% बढ़ा; नौकरी छोड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या घटी
    Next Article
    थोक महंगाई 8 महीने में सबसे ज्यादा:दिसंबर में खाने-पीने की चीजें महंगी होने से 0.83% पर पहुंची, नवंबर में माइनस 0.32% पर थी

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment