SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    पाकिस्तानी लीग में दर्शकों की एंट्री बैन:ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, टूर्नामेंट 2 शहरों में होगा; PCB चीफ बोले- यह खर्च कटौती अभियान का हिस्सा

    3 days ago

    पाकिस्तान ने खर्च कटौती अभियान के तहत अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में दर्शकों की स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। इसके साथ ही टूर्नामेंट के सभी मैच सिर्फ लाहौर और कराची में खेले जाएंगे। 26 मार्च से शुरू होने वाली लीग की ओपनिंग सेरेमनी भी रद्द कर दी गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बताया कि इस पर प्रधानमंत्री और सुरक्षा एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद निर्णय लिया गया। नकवी ने कहा, सरकार ने मौजूदा आर्थिक स्थिति को देखते हुए लोगों की आवाजाही सीमित रखने की सलाह दी है। ऐसे में स्टेडियम में हजारों दर्शकों को लाना सही नहीं था, इसलिए मैच खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया गया। दरअसल, ईरान जंग के कारण पूरे एशिया में तेल संकट गहरा गया है। कच्चे तेल के रेट दोगुने होने से पाकिस्तान सरकार को पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा है, लेकिन सरकार ने इसके मुताबिक रेट नहीं बढ़ाए हैं, जिससे बढ़ी कीमतों का असर सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। पहले 6 वेन्यू डिसाइड हुए थे पहले PSL के मैच 6 शहरों में होने थे, लेकिन अब यात्रा और संसाधनों को कम करने के लिए इसे सिर्फ दो शहरों तक सीमित कर दिया गया है। फैसलाबाद, पेशावर और रावलपिंडी समेत अन्य शहरों में होने वाले मैच रद्द कर दिए गए हैं। नकवी ने पेशावर के लोगों से माफी भी मांगी और भविष्य में वहां मैच कराने का भरोसा दिया। फ्रेंचाइजी के नुकसान की भरपाई PCB करेगा दर्शकों के बिना मैच होने से फ्रेंचाइजी को होने वाले नुकसान की भरपाई PCB करेगा। नकवी ने कहा कि टिकट से होने वाली कमाई फ्रेंचाइजी के लिए अहम होती है, इसलिए बोर्ड इस नुकसान को कम करने की कोशिश करेगा। पहले से खरीदे गए सभी टिकट 72 घंटे के भीतर रिफंड किए जाएंगे। नकवी ने फैंस से इसके लिए माफी भी मांगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार हैं और खिलाड़ियों के आने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फ्रेंचाइजी, स्पॉन्सर्स ने भी टूर्नामेंट कराने के फैसले का समर्थन किया है। IPL के लिए PSL छोड़ने वाले खिलाड़ियों पर कार्रवाई करेंगे- नकवी मोहसिन नकवी ने IPL 2026 के लिए आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़ने वाले विदेशी खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। दसुन शनाका और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ियों के लीग बदलने के बाद नकवी ने साफ कहा कि 2-3 खिलाड़ियों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 26 मार्च से शुरू होगा टूर्नामेंट PSL का 11वां सीजन 26 मार्च से लाहौर में शुरू होगा। पहला मैच लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में घरेलू खिलाड़ियों के साथ बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शामिल हैं। इस्लामाबाद और लाहौर के 3-3 खिताब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 2016 से 2025 तक के इतिहास में इस्लामाबाद यूनाइटेड और लाहौर कलंदर्स सबसे सफल टीमें रही हैं। दोनों ने 3-3 बार खिताब अपने नाम किया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 2016, 2018 और 2024 में ट्रॉफी जीती, जबकि लाहौर कलंदर्स ने 2022, 2023 और 2025 में चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा बाकी टीमों में मुल्तान सुल्तांस, क्वेटा ग्लैडिएटर्स, कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी ने एक-एक बार खिताब जीता है। मुल्तान ने 2021, क्वेटा ने 2019, कराची ने 2020 और पेशावर ने 2017 में ट्रॉफी अपने नाम की। -------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा RCB से ऐसी कोई डिमांड नहीं की; इंस्टाग्राम पर हंसने वाली इमोजी लगाई IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSK रीयूनियन में धोनी-ब्रावो का चैंपियन गाने पर डांस:सुरेश रैना को गले लगाया; चेपॉक स्टेडियम में संजू-दुबे को सम्मानित किया गया
    Next Article
    श्रीलंका के शनाका PSL छोड़कर IPL खेलेंगे:सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से जुड़े, पाकिस्तानी लीग में लाहौर ने खरीदा था

    Related खेलकूद Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment