SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    हरियाणा में रेलवे ट्रैक किनारे मिला इंटरनेशनल एथलीट का शव:कल ही खेलो इंडिया में 3 मेडल जीते; चंडीगढ़ से भिवानी लौट रहे थे

    2 days ago

    हरियाणा के भिवानी जिले के 70 साल के इंटरनेशनल एथलीट फूल कुंवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव सोमवार को सोनीपत के राठधाना और नरेला स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के कई गहरे निशान थे। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवार ने बताया कि फूल कुंवार ने कल ही चंडीगढ़ में खेलो इंडिया के तहत आयोजित पांचवें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में 3 मेडल जीते थे। इसके बाद वे कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से लौट रहे थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। उनका सामान अभी भी नहीं मिला है, ऐसे में परिवार को शक है कि यह हादसा नहीं है। उधर, सोनीपत जीआरपी ने परिवार के बयान के आधार पर मामले में जांच शुरू कर दी है। कैसे हुआ घटनाक्रम, सिलसिलेवार ढंग से जानिए… फूल कुंवार का एथलेटिक्स में रहा अंतरराष्ट्रीय करियर…. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते परिवार के मुताबिक, फूल कुंवार का खेल जीवन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 1978 से 1986 के बीच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीते। शॉट पुट, बांस कूद (पोल वॉल्ट) और हैमर थ्रो उनके मुख्य इवेंट रहे। 1982 में उन्होंने पोल वॉल्ट में नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया था। जर्मनी, मलेशिया, चीन और जापान जैसे देशों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कई मेडल हासिल किए। खेल कोटे से पुलिस और रेलवे में नौकरी की फूल कुंवार 1978 में हरियाणा पुलिस में सीधे एएसआई भर्ती हुए और करीब 7 वर्षों तक सेवा दी। इसके बाद 1982 में रेलवे दिल्ली में चीफ टिकट इंस्पेक्टर बने और वहीं से सेवानिवृत्त हुए। उनकी नौकरी भी खेल कोटे के आधार पर लगी थी। 70 की उम्र में भी खेलों का जुनून फूल कंवर ने रिटायरमेंट के बाद भी खेल को कभी नहीं छोड़ा। वे मास्टर एथलेटिक्स कैटेगरी में लगातार हिस्सा लेते रहे। 70 साल की उम्र में भी वे रोज सुबह और शाम दो-दो घंटे प्रैक्टिस करते थे। इतना ही नहीं, वे युवा खिलाड़ियों को भी मैदान में टिप्स देते और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते थे। उनकी फिटनेस और ऊर्जा को देखकर हर कोई हैरान रह जाता था। परिवार में मातम पसरा परिवार के मुताबिक, फूल कुंवार की मौत से परिवार में शोक छाया है। वे अपने पीछे पत्नी और एक शादीशुदा बेटी को छोड़ गए हैं। तीन मेडल जीतकर लौटने की खुशी का इंतजार कर रहा परिवार अब गहरे सदमे में है। घर में जश्न की जगह मातम पसरा हुआ है। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में बेकाबू कैंटर ने 7 लोगों को रौंदा:3 की मौत, सड़क पर बिखरीं लाशें; फ्लाईओवर के 2 पिलर के बीच फंसकर रुका हरियाणा के झज्जर में सोमवार की दोपहर एक कैंटर ने सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘वंडरकिड्स’ का दबदबा, छोटी उम्र में तैयार हो रहे खिलाड़ी:फुटबॉल में डॉवमैन, क्रिकेट में वैभव, डॉर्ट्स में ल्यूक लिटलर जैसे टीनएजर चमक रहे
    Next Article
    बांग्लादेश IPL बैन पर समीक्षा करेगा:खेल मंत्री बोले-स्थिति को समझने के बाद इस पर फैसला लेंगे; सुरक्षा रिपोर्ट के बाद PSL पर भी निर्णय

    Related खेलकूद Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment