SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    गोल्डमैन सैक्स ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया:2026 में 7% की जगह 5.9% रह सकती है; तेल सप्लाई रुकने से खतरा बढ़ा

    1 day ago

    ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स ने साल 2026 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ (GDP) का अनुमान घटा दिया है। बैंक की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की जीडीपी ग्रोथ अब 5.9% रहने की उम्मीद है। ईरान युद्ध से पहले इसके 7% रहने का अनुमान लगाया गया था। महंगा कच्चा तेल ग्रोथ घटने की बड़ी वजह ग्रोथ अनुमान में कटौती की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें हैं। बैंक के एनालिस्ट्स का मानना है कि मार्च में ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत $105 और अप्रैल में $115 प्रति बैरल रह सकती है। हालांकि, साल के आखिर तक इसके $80 प्रति बैरल पर आने की उम्मीद है। कच्चा तेल बढ़ने की वजह 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' का बंद होना है। ये करीब 167 किमी लंबा जलमार्ग है, जो फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। ईरान जंग के कारण यह रूट अब सुरक्षित नहीं रहा है। खतरे को देखते हुए कोई भी तेल टैंकर वहां से नहीं गुजर रहा। दुनिया के कुल पेट्रोलियम का 20% हिस्सा यहीं से गुजरता है। सऊदी अरब, इराक और कुवैत जैसे देश भी अपने निर्यात के लिए इसी पर निर्भर हैं। भारत अपनी जरूरत का 50% कच्चा तेल और 54% एलएनजी इसी रास्ते से मंगाता है। ईरान खुद इसी रूट से एक्सपोर्ट करता है। महंगाई 4.6% तक पहुंचने का अनुमान गोल्डमैन सैक्स के अनुसार, भारत में महंगाई दर 2026 में 4.6% तक जा सकती है। इससे पहले बैंक ने इसके 3.9% रहने का अनुमान जताया था। हालांकि, यह अभी भी रिजर्व बैंक के 2% से 6% के कंफर्ट जोन में है, लेकिन रुपए की गिरती वैल्यू RBI की चिंता बढ़ा सकती है। रुपए को संभालने के लिए RBI रेपो रेट बढ़ा सकता है रुपया इस साल अब तक डॉलर के मुकाबले 4% कमजोर होकर 94 के करीब पहुंच चुका है। रुपया गिरता है तो आयात महंगा होता है और चीजों के दाम बढ़ते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रुपए को सहारा देने और महंगाई कंट्रोल करने के लिए RBI रेपो रेट को 0.50% बढ़ा सकता है। नॉलेज बॉक्स: इकोनॉमी की सेहत बताती है GDP GDP यानी देश के भीतर एक तय समय में कितनी वैल्यू का सामान बना और कितनी सर्विसेज दी गईं। इसे देश की आर्थिक सेहत का 'रिपोर्ट कार्ड' भी कह सकते हैं। इसमें भारतीय कंपनियां ही नहीं, बल्कि देश में काम करने वाली विदेशी कंपनियों का प्रोडक्शन भी जोड़ा जाता है। दो तरह की GDP: रियल और नॉमिनल GDP कैलकुलेशन के लिए फॉर्मूला इसके लिए एक फॉर्मूला इस्तेमाल होता है: GDP = C + G + I + NX C: प्राइवेट कंजम्पशन (हमारा और आपका खर्च) G: सरकारी खर्च (गुड्स और सर्विस पर) I: इन्वेस्टमेंट (बिजनेस निवेश) NX: नेट एक्सपोर्ट (एक्सपोर्ट में से इम्पोर्ट घटाकर) ----------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… सोने ₹56 रुपए घटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.39 लाख: चांदी में ₹1 हजार रुपए की तेजी, दाम 2.20 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंचे सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 24 मार्च को मामूली उतार-चढ़ाव है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 56 रुपए गिरकर 1.39 लाख रुपए के करीब है। चांदी में 1093 रुपए की तेजी है। ये 2.20 लाख रुपए प्रति किलो पर है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोना ₹56 रुपए घटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.39 लाख:चांदी में ₹1 हजार रुपए की तेजी, दाम 2.20 लाख रुपए प्रति किलो पहुंचे
    Next Article
    14kg सिलेंडर को 10kg करने की खबर अफवाह:पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- सप्लाई पूरी तरह नॉर्मल, होर्मुज से दो और LPG गैस टैंकर रवाना

    Related Business Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment