SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    ड्राइवर के बेटे ने 98.50% अंक हासिल किए:10वीं बोर्ड में जयपुर की रिद्धिमा जांगिड़ के 99.67%, जयपुर टॉप 10 में नहीं बना पाया जगह

    1 day ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया गया। जयपुर जिले का रिजल्ट 94.66 प्रतिशत रहा। इनमें छात्राएं 95.32% पास हुईं, वहीं, छात्र 94.08% पास हुए। साल 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का कुल परिणाम 93.60% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा। इस बार 1.05 फीसदी का इजाफा हुआ है। हालांकि जयपुर इस बार बोर्ड रिजल्ट में टॉप टेन में भी शामिल नहीं रहा, जयपुर का माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम में 16वां स्थान रहा। जयपुर में कैम्ब्रिरज स्कूल की छात्रा रिद्धिमा जांगीड़ ने बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 99.67% अंक हासिल किए है। रिद्धिमा ने हिंदी, विज्ञाना, गणित और संस्कृत सहित कुल चार विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए है। वहीं महादेव नगर, आगरा रोड स्थित सेंट ऑगस्टाइन्स कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल की छात्रा निकिता मीणा ने कक्षा दसवीं बोर्ड में 99.50% अंक हासिल किए। निकिता ने हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किए है। जबकि सोशल साइँस, गणित और संस्कृत में 100 में से 99 अंक हासिल किए। खोरा बिसल स्थित एसवीएम अकेडमी सी. से. स्कूल की छात्रा छवि शर्मा ने कक्षा दसवीं में 9933% अंक हासिल किए है। छवी ने हिंदी में गणित में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। जयपुर रिजल्ट की 3 बड़ी बातें 1. प्रदेश में उदयपुर जिला रिजल्ट में 16 वें नंबर रहा। जयपुर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं के रिजल्ट में टॉप टेन श्रेणी में शामिल नहीं रहा। पिछले साल भी जयपुर 19वें स्थान पर था। 2. जयपुर जिले में 1 लाख 522 स्टूडेंट्स ने एग्जाम के लिए पंजीकृत थे। इनमें से 99570 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। इसमें 94251 स्टूडेंट्स पास हुए। इनमें 59216 फर्स्ट डिवीजन, 29601 सेकेंड डिवीजन और 5433 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। जिले में कुल 50320 लड़के पास हुए। 29117 छात्र फर्स्ट डिवीजन से, 17517 सेकेंड और 3685 थर्ड डिवीजन से पास हुए। इसी तरह 43931 छात्राएं पास हुईं। इनमें 30099 फर्स्ट, 12084 सेकेंड और 1748 थर्ड डिवीजन से पास हुईं। 3. बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया जा रहा है, दसवीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया गया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 2025: हर साल का पास पर्सेंटेज साल 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का कुल परिणाम 93.60% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा, जिसमें लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम 28 मई 2025 को घोषित किए गए थे, जिसमें 5 लाख से अधिक छात्र फर्स्ट डिवीजन से उत्तीर्ण हुए। 2024 में RBSE की कक्षा 10 के परिणामों पर नज़र डालें तो 93.03 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इससे पहले, 2023 में कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.49 प्रतिशत था, जबकि 2022 में यह 82.89 प्रतिशत था। 2021, 2020, 2019 और 2018 में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.56 प्रतिशत, 80.63 प्रतिशत, 79.9 प्रतिशत और 79.81 प्रतिशत था। यहां देखें ग्रेडिंग सिस्टम A1 सबसे अच्छे प्रदर्शन (91–100 अंक) A2 - 81 से 90% B1 - 71 से 80% B2 - 61 से 70% C1 - 51 से 60% C2 - 41 - 50% D - 33 से 40% E - 33% से कम E2 - सबसे कम (0–20 अंक) को। MAR 23, 2026 15:10 IST ऐप पर पब्लिश होगी फोटो, अपने जिले के लिए इन नंबर्स पर करें कॉन्टैक्ट दैनिक भास्कर ऐप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों की फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। रिजल्ट के साथ ही बच्चों के इंटरव्यू और एनालिसिस के साथ हर जिले का अपडेट आपको ऐप पर मिलेगा। 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स इन नंबर पर जिले के अनुसार अपनी फोटो के साथ नाम, मार्कशीट की फोटो और स्कूल के नाम के साथ इस नंबर 9352931480 पर वॉट्सऐप करें… इस फॉर्मेट में भेजें अपनी जानकारी नाम : स्कूल का नाम और शहर/एरिया : कितने प्रतिशत : मार्कशीट की फोटो फोटो/वीडियो : बच्चे की परिवार के साथ, जश्न मनाते हुए एक्शन फोटो या वीडियो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं बोर्ड में निशांत को 99.50%, जतिन को 99.17% अंक:रिजल्ट में 1.23% की ग्रोथ के साथ जोधपुर राज्य में 5वें स्थान पर
    Next Article
    स्कूल बस ड्राइवर की बेटी गणिका के 10वीं में 98%:टैक्सी ड्राइवर की बेटी लाई 97.50 प्रतिशत, बोली- डॉक्टर बनना चाहती हूं

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment