SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    बांसवाड़ा की कीर्ति के 99.33% नंबर:बोलीं- UPSC देकर कलेक्टर बनना चाहती हूं, 6 घंटे पढ़ती थी

    1 day ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस वर्ष बांसवाड़ा जिले का कुल परीक्षा परिणाम 95.74 प्रतिशत रहा है। जिले में लड़कों की तुलना में लड़कियों का प्रतिशत बेहतर रहा है। ​जिले में कुल 29,495 स्टूडेंट्स पंजीकृत थे, जिनमें से 28,390 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। सफल होने वाले कुल विद्यार्थियों की संख्या 27,180 रही। कीर्ति पारवानी ने 99.33% हासिल किए हैं। कीर्ति कहती हैं- मैं कलेक्टर बना चाहती हूं। वहीं जेनम जैन के 97.83% और विनीत के 95.33% बने हैं। ​परीक्षा में शामिल विद्यार्थी: 28,390 14,029 लड़कों में से 13,390 लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। लड़कों का कुल पास प्रतिशत 95.45 रहा। इसमें से 7,298 लड़कों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। ​छात्राओं ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है। परीक्षा में शामिल 14,361 लड़कियों में से 13,790 सफल रहीं। छात्राओं का पास प्रतिशत 96.02 रहा, जो लड़कों के मुकाबले अधिक है। कुल 8,160 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की है। ​श्रेणीवार प्रदर्शन: जिले में कुल 15,458 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 10,219 ने द्वितीय श्रेणी और 1,503 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की है। दैनिक भास्कर एप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 95 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। इन वॉट्सऐप नंबरों पर भेजें डिटेल: 8239071999 आपको इस फॉर्मेट में भास्कर रिपोर्टर से ये जानकारी शेयर करनी है। नाम: स्कूल का नाम: प्रतिशत: मार्कशीट की फोटो: अपनी फोटो: पूरे प्रदेश के होनहारों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… स्कूल बस ड्राइवर की बेटी जिला टॉपर बनीं:पहली बार 12वीं से पहले आया 10वीं का रिजल्ट; कोटा में परिणाम देख डांस करने लगे स्टूडेंट अब ब्लॉग में देखिए 95% से ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों की डिटेल्स….
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता की 2 साल पहले हार्ट अटैक से मौत:बेटा 10वीं में लाया 98%; बोला- IAS बनना चाहता हूं
    Next Article
    राजसमंद का रिजल्ट 95.86 प्रतिशत, छात्राएं फिर आगे:मंथन के 98.33 मार्क्स, दिव्या और आराध्य के दो सब्जेक्ट में 100 नंबर आए

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment