SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    अलवर के कुश व कशिश के 99% से ऊपर नंबर:सरकारी स्कूल की बेटियाें और मजदूरी करने वाली मां के बेटे का कमाल

    1 day ago

    माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 10वीं बोर्ड में अलवर जिले का 93.67% रिजल्ट रहा। जिले में 13 हजार 694 लड़के पास हुए और 13 हजार 665 लड़कियां पास हुई। जिले में फर्स्ट डिविजन 16 हजार 851 स्टूडेंट्स आए हैं। कोटपूतली-बहरोड़ के नारायणपुर में राजधानी पब्लिक स्कूल के छात्र कुश सिंघल ने 99.33% अंक प्राप्त किए। गोविंदगढ़ (अलवर) स्थित नव दिशा पब्लिक स्कूल की छात्रा कशिश खंडेलवाल ने 99.17 प्रतिशत अंक लिए हैं। वहीं थानागाजी वीएम सीनियर सैकंडरी स्कूल के छात्र ध्रुव कुमार शर्मा ने 99.17 प्रतिशत अंक लिए। सरकारी स्कूल की बेटियों ने 98 प्रतिशत तक अंक लिए हैं। मजदूरी करने वाली मां के बेटे ने 97 प्रतिशत और मिस्त्री की बेटी ने 96 प्रतिशत अंक लिए। अलवर में कालिका पट्रोलिंग यूनिट में कार्यरत कांस्टेबल मंजू देवी की बेटी सलोनी ने 10वीं में 98 प्रतिशत अंक लिए हैं। खास बात ये है कि सलोनी ने स्मार्ट फोन का उपयोग बहुत बेहतरीन किया। इस साल ऐसा पहली बार है, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं क्लास से पहले जारी हुआ है। वहीं बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया गया है। अलवर जिले में रिजल्ट की 3 बड़ी बातें प्रदेश में अलवर जिला रिजल्ट में 21 वें नंबर रहा। बोर्ड इतिहास में यह पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट घोषित किया जा रहा है, दसवीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया गया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। 2. मजदूरी करने वाली मां के बेटे आदेश कुमार ने अलवर में नवीन पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल मालाखेड़ा पढ़ाई कर 10वीं में 96.67 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मां मजदूरी करती है। पिछले कई सालों से मालाखेड़ा में मामा के घर पर रहकर पढ़ा और शानदार रिजल्ट लाया। वहीं , अलवर के थानागाजी के दुहार चौगान निवासी छात्रा कनक प्रजापत के पिता कृष्ण कुमार टाइल्स मिस्त्री हैं। फिर भी बेटी 10वीं में 96.83 प्रतिशत अंक लेकर आ गई। 3. अलवर जिले में 32 हजार 297 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया। इसमें 30 हजार 439 पास हुए। इनमें 16 हजार 851 फर्स्ट डिवीजन, 8 हजार 190 सेकेंड डिवीजन और 2398 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। जिले में कुल 16127 लड़के पास हुए। जिसमें 8186 छात्र फर्स्ट डिवीजन से, 6316 सेकेंड और 1625 थर्ड डिवीजन से पास हुए। इसी तरह 14312 छात्राएं पास हुईं। इनमें 8665 फर्स्ट, 4874 सेकेंड और 773 थर्ड डिवीजन से पास हुईं। 95% से ज्यादा नंबर लाने वाले होनहारों की फोटो दैनिक भास्कर एप पर प्रकाशित होगी अलवर जिले के 95% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो दिए गए नंबर 9928093331 पर वॉटसएप कर सकते है।ऐसे स्टूडेंट्स को अपना नाम,फोटो,मार्कशीट की कॉपी माता-पिता और स्कूल का नाम इस मोबाइल नंबर पर भेजना है। इस फॉर्मेट में भेजें जानकारी… नाम : स्कूल का नाम और शहर/एरिया : कितने प्रतिशत : मार्कशीट की फोटो फोटो/वीडियो : बच्चे की परिवार के साथ, जश्न मनाते हुए एक्शन फोटो या वीडियो। बोर्ड के रिजल्ट से संबंधित ये खबरें भी पढ़ें… बहरोड़ के देवकांत को 10वीं में मिले 99.67 प्रतिशत अंक:दैनिक भास्कर एप पर देखें शहर के होनहार, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट रामगढ़ के रौनक अग्रवाल को 10वीं में 98.17% अंक मिले:स्कूल स्टाफ ने स्टूडेंट और परिवार का किया सम्मान, यहां देखें शहर के होनहारों की फोटो 10वीं में कशिश खंडेलवाल ने हासिल किए 99.17 प्रतिशत:दो साल पहले पिता का निधन हुआ, दिव्यांशी ने लिए 97% नंबर; छवि के भी 98.83 प्रतिशत मार्क्स 10वीं के रिजल्ट को विस्तार से जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं बोर्ड में पूर्णिमा ने अर्जित किए 99 फीसदी:जिले में 91% फीसदी से अधिक स्टूडेंट पास, फर्स्ट डिविजन से पास होने वाले ज्यादा
    Next Article
    रिजल्ट देखकर लगा पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई:दौसा जिला टॉपर नंदिनी की मां बोलीं- स्कूल को इग्नोर नहीं करें; लक्ष्य तय कर हासिल की सफलता

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment