SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    10वीं बोर्ड में अजमेर की रजनी सोलंकी के 99.50%:जनरल स्टोर संचालक का बेटा 99.17% लाया, मोबाइल से दूर रहकर डॉक्टर की बेटी लाई 98.33% मार्क्स

    1 day ago

    राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट जारी किया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से बोर्ड कार्यालय से यह रिजल्ट जारी किया गया। अजमेर जिले का 94.46% रिजल्ट रहा। इसमें छात्राओं ने बाजी मारते हुए 95.37% हासिल किए। वही बॉयज का रिजल्ट 93.57% रहा। अजमेर के आगरा गेट पर रहने वाली रजनी सोलंकी ने 99.50%, किशनगढ़ में रहने वाले सुमित वैष्णव ने 99.17% और नरवर गांव में रहने वाली कोयल ने 98.33% मार्क्स हासिल किए हैं। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी। पिछले साल अजमेर जिले का रिजल्ट 94.45% रहा था। जिले में रिजल्ट की 3 बड़ी बातें.… 95% से ज्यादा नंबर लाने वाले होनहारों की फोटो दैनिक भास्कर ऐप पर प्रकाशित होगी अजमेर जिले के 95% या उससे ज्यादा नंबर लाने वाले स्टूडेंट्स की फोटो दिए गए नंबर 9166112143 पर वॉटसएप कर सकते हैं। ऐसे स्टूडेंट्स को अपना नाम, फोटो, मार्कशीट की कॉपी, माता-पिता और स्कूल का नाम इस मोबाइल नंबर पर भेजना है। इस फॉर्मेट में भेजें जानकारी… नाम : स्कूल का नाम और शहर/एरिया : कितने प्रतिशत : मार्कशीट की फोटो फोटो/वीडियो : बच्चे की परिवार के साथ, जश्न मनाते हुए एक्शन फोटो या वीडियो। राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी:किशनगढ़ में कई स्कूलों का 100% रहा परिणाम, दैनिक भास्कर एप पर प्रकाशित होंगी टॉपर्स की फोटो राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी:दैनिक भास्कर एप पर पब्लिश होगी स्टूडेंट्स की फोटो, ऐसे चेक करें रिजल्ट पुष्कर के शौर्यवर्धन को 10वीं में 95.83 प्रतिशत:पहली बार 12वीं से पहले मार्च में घोषित हुए नतीजे, भास्कर एप पर पब्लिश होगी 95 प्रतिशत से ज्यादा लाने पर फोटो 10वीं के रिजल्ट को विस्तार से जानने के लिए ब्लॉग पढ़ें.....
    Click here to Read more
    Prev Article
    10वीं में प्रियांश के 99%, बोले- सोशल मीडिया काफी मददगार:तुषार के 98.50 बने, पिता वेल्डर; पैर छूकर लिया आशीर्वाद
    Next Article
    राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम घोषित:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अजमेर से किया जारी, 10 लाख छात्रों को इंतजार खत्म

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment