SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रम्प से बात की:गाजा पीस प्लान की बधाई दी; कहा- रूस-यूक्रेन युद्ध को भी खत्म किया जा सकता है

    2 months ago

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से फोन पर बातचीत की। उन्होंने ट्रम्प को गाजा पीस प्लान की सफलता पर बधाई दी। साथ ही कहा कि अगर एक युद्ध रोका जा सकता है, तो रूस-यूक्रेन युद्ध को भी रोका जा सकता है। जेलेंस्की ने X पर पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने ट्रम्प को रूस के हमलों से प्रभावित अपने ऊर्जा ढांचे के बारे में जानकारी दी और अमेरिका के समर्थन की सराहना की। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने एयर डिफेंस को मजबूत करने के समझौतों पर भी चर्चा की। जेलेंस्की ने कहा कि जंग के समाधान के लिए रूस का गंभीरता से बातचीत में शामिल होना जरूरी है और यह सख्ती के जरिए ही संभव हो सकता है। जेलेंस्की बोले- रूस पर प्रतिबंधों का असर दिख रहा जेलेंस्की ने बताया कि रूस के खिलाफ लगाए गए अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा आगे और भी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। यूक्रेन ने इस साल जून से अब तक आठ प्रतिबंध पैकेज लागू किए हैं। इनमें 281 व्यक्तियों और 633 कंपनियों को टारगेट किया गया है। इन पर रूस को युद्ध में मदद पहुंचाने का आरोप है। जेलेंस्की ने कहा कि नए प्रतिबंधों पर भी काम चल रहा है, जिसमें यूरोपीय संघ का 19वां पैकेज शामिल है। ट्रम्प रूस को कागजी शेर बता चुके हैं ट्रम्प ने पिछले महीने जेंलेंस्की से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने रूस को कागजी शेर बताया था। साथ ही कहा था कि अगर रूसी विमान, NATO देशों के एयरस्पेस में घुसते हैं तो उन्हें मार गिराया जाए। उन्होंने कहा था कि रूस पिछले साढ़े तीन साल से युद्ध में फंसा हुआ है, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सका। ट्रम्प के मुताबिक, अगर रूस असली सैन्य ताकत होता तो यह युद्ध एक हफ्ते में खत्म हो जाना चाहिए था। इस साल रूस ने सिर्फ 3 दिन जंग रोकी 29 अप्रैल को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ 3 दिन के एक तरफा सीजफायर का ऐलान किया था। यह सीजफायर 8 मई से लागू हुआ था। इससे पहले रूस ने ईस्टर के मौके पर 20 अप्रैल को एक दिन के सीजफायर का ऐलान किया था। यह सीजफायर रूस के 80वें विक्ट्री डे के मौके पर किया गया था। रूस सेकेंड वर्ल्ड वॉर में नाजी जर्मनी पर जीत के जश्न के तौर पर हर साल 8 मई को विक्ट्री डे परेड का आयोजन करता है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा था कि यह सीजफायर मानवीय आधार पर किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 7-8 मई की रात से हुई और 10-11 मई को आधी रात यह सीजफायर खत्म हो गया। 3 साल में कैसे बदली रूस-यूक्रेन जंग फरवरी 2022- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले का ऐलान करते ही यूक्रेन में रूसी टैंक धड़धड़ाते हुए घुसने लगे। तब के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- पुतिन से बातचीत का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है। रूस को यूक्रेन पर हमले की गंभीर कीमत चुकानी होगी। फरवरी 2025- अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन से फोन पर 90 मिनट तक बात की। इसके बाद सऊदी अरब में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिकी के बीच हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें यूक्रेन को नहीं रखा गया। ट्रम्प ने पुतिन की तारीफ की और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ‘तानाशाह’ कह दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका के नए राजदूत ने पीएम मोदी से मुलाकात की:ट्रम्प के साइन वाली तस्वीर भी दी; इस पर लिखा- प्रधानमंत्री मोदी आप महान हैं
    Next Article
    नॉर्थ गाजा लौट रहे हजारों फिलिस्तीनी:स्कूल-अस्पताल और घर मलबे में तब्दील हुए; सीजफायर की निगरानी के लिए 200 सैनिक भेजेंगे ट्रम्प

    Related International Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment