SEARCH

    Select News Languages

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    vagadlive
    vagadlive

    राम कथा के पहले दिन साध्वी सुहृदय गिरि का संदेश:'रामकथा मनोरंजन का नहीं, मनोभंजन का साधन है'

    1 month ago

    राजसमंद में शनिवार को रामानुज वाटिका में श्रीराम कथा का पहला दिन था। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने व्यास पूजन किया। साध्वी सुहृदय गिरि ने सांसद महिमा कुमारी को इकलाई ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। रामकथा के दौरान साध्वी सुहृदय गिरि ने कहा- राम कथा मनोरंजन नहीं बल्कि मनोभंजन का साधन है। कथा केवल कथा नहीं, यह देश और सृष्टि की व्यथा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, गोपालन और पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। पंच तत्वों की रक्षा करेंगे तो स्वयं भी स्वस्थ रहेंगे। भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि वृक्षारोपण और गोसेवा भी भक्ति का रूप है। भव्य कलश यात्रा निकली इससे पूर्व विश्वंभर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने कलश शिरोधार्य किया। गिरीश अग्रवाल ने श्रीराम चरित मानस की पोथी सिर पर धारण की। आवरी माता मंदिर मार्ग से यात्रा रामानुज वाटिका पहुंची। जहां बैंड और धर्म ध्वजों की छटा देखते ही बनती थी। कथा श्रवण के दौरान गिरीश अग्रवाल, रजनी लोधा, गोपाल कृष्ण पालीवाल, चतुर्भुज गट्टाणी, गिरिजा शंकर पालीवाल, अर्जुन लाल लड्ढा, बी.एल. अजमेरा, अनुराधा लड्ढा सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीकर में IT यूनियन का दीपावली स्नेह मिलन:पौधे के गमले देकर किया कार्मिकों का सम्मान, IT विभाग की समस्याओं व पदों पर चर्चा
    Next Article
    देवगढ़ के पूंजा गांव में युवक का शव मिला:खेत जाने का कहकर निकला था, पेड़ पर लटका मिला

    Related Rajasthan Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment